कुछ यूं किया बी-टाउन के सितारों ने दीपिका को विश, देखें तस्वीरें

1/5/2019 12:46:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को शादी के बाद अपना पहला बर्थ-डे सिलेब्रेट कर रही है। इसके लिए उनके पति रणवीर सिंह ने खास तैयारी की है। दोनों हनीमून पर गए हैं और बताया जा रहा है कि वहीं दीपिका के बर्थ-डे का जश्न होगा।

PunjabKesari

दीपिका किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं, फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। यही वजह है कि '#हैप्पी बर्थ-डे दीपिका पादुकोण' ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है।  कुछ इस तरह से किया बॉलीवुड स्टार्स ने दीपिका को विश...

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दीपिका के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि इस खास दिन पर आपको बहुत सारा प्यार, आप ऐसे ही मुस्कुराते रहे। 
 

वहीं, मराठी एक्ट्रेस और फिल्म राजी और सत्यमेव जयते में काम कर चुकीं अमृता खानविलकर ने दीपिका के साथ तस्वीर शेयर कर उनको जन्मदिन की बधाइयां देते हुए कहा है कि बालीवुड में एक ही क्वीन है जो अपने खास ग्रेसी और ब्यूटीफुल अवतार के लिए जानी जाती है।  
 

वहीं, 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका के साथ काम कर चुके एक्टर नितिन धिर ने भी दीपिका को खास अंदाज में विश किया है। उन्होंने दीपिका के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि ब्यूटीफुल लड़की को बधाई। आप उन खास और अच्छे लोगों में से हो जिन से मिलकर मुझे अच्छा लगा। 

 

धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने दीपिका को विश करते हुए लिखा कि आशा करती हूं कि इस साल आपको सब मिले जो आपका दिल चाहता है। 

 

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी दीपिका को बर्थ-डे विश किया है।.....सबके दिलों की रानी हैपी बर्थडे 

 

PunjabKesari

 
दीपिका ने शेयर की इंस्टा स्टोरी 

जहां फैंस उनके बर्थ-डे को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, दीपिका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर उनका उत्साह और बढ़ा दिया है। दीपिका ने  इंस्टाग्राम लिखा है कि, बहुत जल्द कुछ सुपर एक्साइटिंग होने वाला है। आप सबके साथ इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं सकती- प्यार, दीपिका। ( Something super exciting coming up soon. Can't wait to share this with you all! Love, Deepika)। इस अनाउंसमेंट के ठीक नीचे उन्होंने काउंटडाउन भी लगा रखा है। उनकी स्टोरी को देखने के बाद अब फैंस भी जानने के लिए बेचैन हुए जा रहे हैं कि आखिर दीपिका अपने बर्थ-डे पर ऐसा क्या स्पेशल करने जा रही हैं।

PunjabKesari

शादी के बाद पहले बर्थ-डे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं कपल... 

रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की है और शादी के दीपिका के पहले बर्थ-डे को लेकर पति रणबीर भी काफी एक्साइटेड है।  रणवीर हमेशा ऑडियंस को अपने अलग अंदाज़ से एंटरटेन करने के लिए जाने जाते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News