पहली बार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नज़र आएंगे आयुष्मान खुराना

3/6/2019 7:55:45 PM

मुंबईः बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता है कि जो रोल फिल्म में सुपरहिट साबित हो जाए तो उसी तरह के रोल करने में सभी कलाकार जुट जाते हैं। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में पुलिस वालें के किरदार को काफी पंसद किया जाता है। आजकल हर हीरो पुलिस वालें के किरदार में नज़र आना चाहता है। हाल में रणवीर सिंह ने सिम्बा में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अक्षय कुमार भी सूर्यवंशी में पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। अब आयुष्मान खुराना भी अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही एक फिल्म में पुलिस वालें के रोल में नजर आएंगे।
PunjabKesari
जी हां, फिल्म 'आर्टिकल 15' में आयुष्मान एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। बुधवार को फिल्म का पहला लुक रिलीज हुआ। आयुष्मान ने एक बयान में कहा, "मुझे हमेशा हमारे देश की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति का विषय आकर्षित करता है।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News