आईफा में आयुष्मान की फिल्म 'अंधाधुन' ने मारी बाजी, चार Award किए अपने नाम

9/18/2019 12:17:56 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। आयुष्मान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली निर्माता संजय राउतरे और निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन ने सोमवार की रात मुंबई में शुरू हुए आईफा अवार्ड की पहली ही शाम को धमाल कर दिया। तकनीकी कैटेगरी के अवार्ड समारोह आईफा रॉक्स में फिल्म अंधाधुन चार पुरस्कार जीतकर नंबर वन रही।
PunjabKesari
राघवन ने अरिजीत बिस्वास, पूचा लाढ़ा, योगेश चंद्रेकर के साथ आयुष्मान खुराना और तब्बू अभिनीत "अंधाधुन" के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार साझा किया।
PunjabKesari
पूजा को संपादन में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला जबकि 'साउंड मिक्सिंग' का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार अजय कुमार पीबी गया।
PunjabKesari
डेनियल बी जॉर्ज सर्वश्रेष्ठ 'बैकग्राउंड म्यूजिक' का पुरस्कार मिला। वहीं फिल्म 'तुम्बाड' ने तकनीकी श्रेणी में दो पुरस्कार अपने नाम किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News