अयाज खान और जन्नत के घर गूंजी बेटी की किलकारी, फैंस को दिखाई नन्हीं परी की झलक
12/22/2022 1:14:21 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक और खुशखबरी सामने आई है। फिल्म और टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर अयाज खान के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी जन्नत एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। शादी के पांच साल बाद बेटी के पेरेंट्स बनकर कपल बेहद खुश है।
बेटी के जन्म की गुड न्यूज देते हुए अयाज और जन्नत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा-''दुआ सच होती है !! 💗
21:12:22 को, अल्लाह ने हमें हमारी बच्ची दुआ हुसैन खान के आगमन के साथ आशीर्वाद दिया।''
कपन ने इस पोस्ट में अपनी नन्हीं परी की झलक भी फैंस को दिखाई है और लाडली का नाम 'दुआ' रखा है।
इस पोस्ट के बाद फैंस और स्टार्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं और नन्हीं दुआ पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
काम की बात करें तो अयाज ने दिल मिल गए, परिचय और पुनर्विवाह - एक नई उम्मीद जैसे कई शोज में काम किया है। उन्होंने ब्लफमास्टर, हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, जाने तू या जाने ना, और चश्मे बद्दूर जैसी कई फिल्मों में भी अभिनय किया है।