क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं सुनील शेट्टी की एक्ट्रेस बेटी! जानिए, रिलेशनशिप की कहानी

6/28/2019 2:50:08 PM

तड़का टीम.  एक्टर सुनील शेट्टटी की बेटी अथिया शेट्टी यंग और काफी स्टाइलिश हैं। फिल्म 'मुबारकां' के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग इंटरनेशनल लेवल तक है। वहीं, इंडियन टीम के बल्लेबाज केएल राहुल चॉकलेट बॉय के रूप में मशहूर हैं। अब तक हम कई ऐसी जोड़ियां देख चुके हैं, जहां बॉलीवुड डीवाज़ ने क्रिकेटरों को डेट किया और कुछ अपने रिश्ते को अगले स्तर तक भी ले गए। लेकिन बॉलीवुड के गॉशिप गलियारे में इन दिनों एक नई चर्चा है कि एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल रिलेशनशिप में हैं। आगे, जानिए क्या है पूरा मामला...

 

PunjabKesari

 

केएल राहुल ने एक टीवी शो में लड़कियों को लेकर विवादित बयान दे दिया था। इसके बाद से राहुल मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से डरते हैं और अक्सर रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे रहते हैं। राहुल के करीबी एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि क्रिकेटर की लिंकअप की अफवाहें गलत हैं। करीबी फ्रेंड ने बताया कि वह किसी बॉलीवुड की एक्ट्रेस को डेट नहीं कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया में शेयर की गई एक तस्वीर से पता चलता है कि अथिया और राहुल प्यार में हैं, हालांकि वे एक साथ नजर आने से कतराते हैं। 

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक, राहुल और आथिया साथ घूमने जाते रहे हैं। उन्होंने इस साल फरवरी से थोड़ा पहले डेटिंग शुरू कर दी थी। कहा जा रहा है कि एक फैमिली फ्रेंड के जरिए इन दोनों की मुलाकात हुई थी। 

 

PunjabKesari

एक महीने पहले आथिया और राहुल की फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर इन दोनों की तस्वीर शेयर की थी। जो अब वायरल हो रही है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News