Pic: नए साल पर अथिया शेट्टी ने पति संग की क्लब पार्टी, एक दूजे की आंखों में खोया दिखा कपल

1/2/2024 12:07:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. नए साल 2024 का आज दूसरा दिन है और लोग अभी भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूबे दिख रहे हैं। वहीं कई नए साल के जश्न की अपनी खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने भी अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की, जिसे इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।


अथिया शेट्टी ने नए साल का स्वागत पति केएल राहुल संग जश्न मनाते हुए किया। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि दोनों किसी नाइट क्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए दिख रहे हैं।

PunjabKesari


इस तस्वीर को शेयर करते हुए अथिया ने कैप्शन में लिखा, "खुशी, प्यार और बस बने रहने की क्षमता को प्रकट करना।" फैंस कपल की इस फोटो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


बता दें, अथिया शेट्टी और केएल राहुल जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले कपल ने लगभग चार साल एक दूजे को डेट किया था। वहीं, शादी के बाद दोनों हमेशा कपल गोल सेट करते नजर आते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News