बॉलीवुड स्टार्स ने ट्वीट कर अटल बिहारी वापजेयी को दी श्रद्धांजलि

8/16/2018 11:59:35 PM

मुंबईः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरा देश सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब हमें छोड़कर जा चुके हैं। करीब दो महीने से अटल बिहारी बाजपेयी एम्स में भर्ती थे। पीएम मोदी समेत तमाम नेता उन्हें देखने पहुंचे थे। सुबह से ही अटल बिहारी को देखने आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ था। पूरे देश में कई जगह उनके लिए दुआएं और प्रार्थनाएं हो रही थीं। लेकिन ये तमाम दुआएं बेअसर हो गईं। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। कई महीनों से ना वो ना बोल पाते थे ना चल पाते थे। 
PunjabKesari
अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर सुनकर न सिर्फ राजनेताओं को झटका लगा है बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी सदमे में हैं। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सुपरस्टार रजनीकांत ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। रजनीकांत ने लिखा- 'मैं महान राजनेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की निधन की बात सुनकर काफी दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'
PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा ने भी अटल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और योगदान अपूर्व थे। देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।' 
PunjabKesari
संजय दत्त ने लिखा, 'अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हमारे देश के लिए बड़ा नुकसान है। वह एक करीबी पारिवारिक मित्र थे। आपकी निःस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद सर।'
PunjabKesari
टीवी क्वीन एकता कपूर ने अटल से जुड़ा एक वाकया शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'कई साल पहले अटल जी ने एक भाषण में बालाजी का जिक्र किया था। मेरी दादी मां ने उसे पढ़ा और खुशी से मुझे 10 मिनट तक अपने सीने से लगाए रखा। अपने नेता के लिए उनके मन में इतना प्यार था। आज मुझे कुछ कमी महसूस हो रही है। अटल जी आप याद आएंगे।' 
PunjabKesari
अदनान सामी ने लिखा, 'पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जाने से मैं काफी दुखी हूं। महान राजनेता के अलावा वह शांति के महान व्यक्ति थे। वह जहां पर भी गए उन्होंने केवल प्यार ही बांटा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'
PunjabKesari
विवेक ओबेरॉय ने लिखा, 'एक सच्चे लीजेंड, देशभक्त, शानदार कवि अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे शख्स थे जिनकी रिस्पेक्ट न सिर्फ उनके पार्टी के लोग बल्कि अपोजिट टीम के लोग भी करते थे, वो आज हमें छोड़ कर चले गए।'
PunjabKesari
इनके अलावा बॉलीवुड के कई अन्य कलाकारों ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अपने दुख प्रकट किया है। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News