दरियादिली: आमिर खान ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, CM रिलीफ फंड में दान किए 25 लाख
6/29/2022 8:29:33 AM

मुंबई: भारत देश के एक कोने में इस वक्त उथल-पुथल मची हुई है। पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ का कहर जारी है। लाखों लोग इस तबाही के चलते बेघर हो गए हैं। कई लोगों ने जान भी गवां दी है। असम में आई खतरनाक बाढ़ के चलते लोग पानी और खाने पीने की भी कमी से भी जूझ रहें है।
लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। जहां कुछ लोग दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ चुनिंदा लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।
बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने असम की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। आमिर खान ने असम के सीएम रिलीफ फंड में आर्थिक मदद की है ताकि विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की सहायता की जाए। उन्होंने सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए का दान किया है।
आमिर खान की इस मदद को लेकर राज्य के चीफ मिनिस्टर हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रशंसा की। उन्होंने लिखा-'एक्टर आमिर खान ने सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए का उदार योगदान देकर हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उनकी चिंता और उदारता के एक्ट के लिए मेरी हार्दिक कृतज्ञता।'
असम में बाढ़ की वजह से करीब 21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इस विनाशकारी आपदा में 126 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। राज्य में अभी 25 जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। इसके चलते 79 सड़कों और पांच पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
काम की बात करें तो आमिर खान जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान हैं। ये फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Jyeshtha Gauri: हर परेशानी से छुटकारा चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त में करें ज्येष्ठा गौरी की पूजा

Lalita Saptami: कल करें ललिता देवी का पूजन, मिलेगा श्री राधा कृष्ण का आशीर्वाद

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, PM मोदी ने किया आमंत्रित

आईजीएमसी में भर्ती सोलन के व्यक्ति की स्क्रब टायफस से मौत