अब बस यादों में ताई...बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन से सदमे में आशा भोसले,चंद घंटों पहले की थी दीदी से मुलाकात

2/6/2022 3:17:39 PM

मुंबई: 6 फरवरी की सुबह पूरे देश के लिए बुरी खबर लेकर आई। आज भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया।भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशक अब हमारे बीच नहीं रही। पिछले एक महीने से लता ताई हाॅस्पिटल में थी।

PunjabKesari

आज रविवार करीब 8 बजकर 12 मिनट पर उन्होंने मुंबई के  ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। डॉ. प्रतीत ने बताया कि मल्टी ऑर्गन फेल्योर उनका निधन हुआ। 

PunjabKesari

बड़ी बहन लता मंगेशकर के निधन के बाद आशा भोसले बुरी तरह टूट गईं। उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। 

PunjabKesari

आशा भोसले शनिवार रात ही लता ताई से मिलने पहुंची थी। उन्होंने लता ताई की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था दीदी की तबीयत अब स्‍थ‍िर  है। आशा भोसले करीब दो घंटे से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में थीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस मुलाकात के बाद वह कभी अपनी लता ताई को नहीं देख पाएंगी। 

PunjabKesari

लता मंगेशकर का पार्थिव देह उनके निवास 'प्रभु-कुंज' लाया गया। जावेद अख्तर,  आशुतोष गोवारीकर और ललीत सेन, अमिताभ बच्चन लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच गए हैं।

PunjabKesari

श्रद्धा कपूर एक आखिरी बार अपनी आज्जी को अलविदा कहने उनके घर  प्रभुकुंज पहुंची।  श्रद्धा कपूर और लता मंगेशकर का रिश्ता बेहद गहरा था। 

 

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को मुंबई पहुंचेंगे। मुंबई के शिवाजी पार्क में पीएम मोदी लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करेंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News