‘रातां लंबियां’ फेम Asees Kaur ने बॉयफ्रेंड संग गुरुद्वारे में रचाई शादी, दुल्हन के सादगी भरे लुक से नहीं हटेंगी निगांहे

6/18/2023 11:33:00 AM

मुंबई। फिल्म ‘शेरशाह’ के बेहद रोमांटिक सॉन्ग ‘रातां लंबियां’ को अपनी आवाज देने वाली असीस कौर की जिंदगी की नई शुरुआत हो गई है। बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ने 26 जनवरी 2023 को अपने बॉयफ्रेंड गोल्डी सोहेल के साथ मंगनी की थी और 17 जून 2023 को कपल ने शादी कर ली है।

  1. PunjabKesari

असीस ने अपनी शादी की फोटोज इंस्टेग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। दोनों ने गुरुद्वारा में बेहद सादगी भरे अंदाज में शादी की, जिसमें उनके परिवार वाले और खास दोस्त शामिल हुए।  

अपनी जिंदगी के इस खास पल के लिए असीस कौर ने ब्लश पिंक कलर का जरी वर्क वाला सलवार सूट पहना था। इसके साथ उन्होंने गोटा वर्क किया दुपट्टा पेयर किया। इसी के साथ असीस ने डायमंड नेकपीस पहन अपने लुक को कंप्लीट किया।

PunjabKesari

दुल्हन के जोड़े में असीस काफी प्यारी लग रहीं हैं। उनके हाथों में शादी को चुड़ा भी काफी सुंदर लग रहा है। वहीं गोल्डी ने भी ब्लश पिंक कलर की शेरवानी पहन असीस के साथ पेयर किया। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asees Kaur (@aseeskaurmusic)

सिंगर ने जानकारी देते हुए कहा था, “शादी के बाद हम अमृतसर के गोल्डन टेम्पल जाएंगे। हम हनीमून के लिए लंदन जाएंगे।” 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News