मम्मी के सामने सोनाक्षी सिन्हा को इस एक्टर ने कर दिया प्रपोज

3/17/2015 6:04:32 PM

मुंबई: टीवी के जाने-माने एक्टर रित्विक धनजानी ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा को प्रपोज किया।हैरानी तो तब हुई जब मम्मी पूनम सिन्हा के सामने प्रपोज किया। फिर क्या था, उन्होंने झट से इंकार कर दिया।

दरअसल, यह पूरा ड्रामा ''फराह की दावत'' पर देखने को मिला और रित्विक ने अपने लिए नहीं, बल्कि अपने दोस्त करण वाही के लिए सोनाक्षी को प्रपोज किया। दोनों ने साथ मिलकर सोनाक्षी और उनकी मां को पटाने की खूब कोशिश की और इसी बहाने सभी ने मिलकर खूब मस्ती की।

रित्विक ने शत्रुघ्न सिन्हा के स्टाइल में उनकी पत्नी को इंप्रेस करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बड़े ही प्यार से सोनाक्षी की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। रित्विक ने अपने दोस्त के खातिर यह सब करने को तैयार तो हो गए, लेकिन इसमें नाकाम रहे। खैर, असल में यह तो दो दोस्तों की मस्ती थी, जिसे सोनाक्षी और उनकी मां ने खूब इंज्वॉय किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News