B''day: देखिए आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर के बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें

3/3/2015 6:05:17 PM

मुंबई: 3 मार्च 1989 को मुंबई में जन्मीं आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर आज 26 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी श्रद्धा ने बचपन से ही बॉलीवुड एक्ट्रैस बनना चाहती थीं। उन्हें बचपन से स्टाइलिश फोटोस खिंचवाने का बेहद शोक है। आप तस्वीरों में श्रद्धा के बचपन के और अब के पोज़ देख सकते हो।

ग्रैजुएशन के बाद श्रद्धा ने फिल्म ''तीन पत्ती'' में काम किया और पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। फिल्म ''तीन पत्ती'' में उन्होंने एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया जिसके साथ अमिताभ बच्चन, आर माधवन और बेन किंग्सले ने भी अहम भूमिका निभाई। यह फिल्म टिकट खिड़की पर खास नहीं चल सकी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ''आशिकी 2'' ने श्रद्धा कपूर को स्टार बना दिया। 

फिल्म ''एक विलेन'' से भी श्रद्धा ने खास दिखाया और अपने फैंस को खुश किया। फिलहाल श्रद्धा कपूर वरुण धवन के साथ फिल्म ABCD 2''(Any Body Can Dance 2) की शूटिंग कर रही हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 19 जून को रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News