''डैडी'' के ट्रेलर में जबरदस्त है अर्जुन रामपाल का गैंगस्टर अंदाज

6/14/2017 8:09:03 PM

मुंबईः मुंबई की दगड़ी चाल में रहने वाले गैंगस्टर अरुण गवली के जीवन पर आधारित फिल्म 'डैडी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल मुंबई के 'डैडी' यानि अरुण गवली की भूमिका निभा रहे है। फिल्म का निर्देशन असीम आहलूविलिया ने किया और निर्माता है अर्जुन रामपाल। अरुण गुलाब गवली की इस कहानी में उनके परिवार, अपराध, राजनीति और बाद में अपराध की सजा से संबंधित तथ्यों को शामिल किया गया है। अरुण गवली गैंगस्‍टर से राजनेता बने हैं और उनकी बेटी गीता गवली भी अब पार्षद हैं।

 

बता दें ट्रेलर आने के बाद से ही अर्जुन और शाहरुख खान के रईस में निभाए गए किरदार की तुलना की जा रही है। दरअसल, ट्रेलर में अर्जुन भी उसी तरह का चश्मा लगाए दिखे जैसा कि रईस में शाहरुख ने लगाया हुआ था। इसके बाद ही कहा जा रहा है कि अर्जुन इसमें शाहरुख की तरह लग रहे हैं। हालांकि अर्जुन फिल्म में गैंगस्टर अरुण गवली के किरदार में नजर आएंगे।

अर्जुन को जो लुक दिया गया है वो अरुण गवली की तरह ही है। यहां तक कि पोस्टर में अर्जुन को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है।

फिल्म में फरहान अख्तर और ऐश्वर्या राजेश भी मुख्य भूमिका में हैं। ऐश्वर्या फिल्म में अर्जुन की पत्नी बनी हैं। 

फिल्म को आशिम आहलुवालिया ने डायरेक्ट किया है और ये इरोस इंटरनेशनल, कुंडालिनी एंटरटेंमेंट और करत एंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राजेश बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। 'डैडी' 21 जुलाई को रिलीज की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News