अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बर्थडे पर शेयर की तस्वीरें, एक-साथ दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

4/9/2021 2:56:08 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस का आज बर्थडे है। एक्टर ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

अर्जुन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें गैब्रिएला बेटे अरिक के साथ पोज दे रही है। एक अन्य तस्वीर तस्वीर में गैब्रिएला अर्जुन के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'जन्मदिन मुबारक मेरी खूबसूरत जान, हर दिन तुमसे ज्यादा प्यार करता हूं। हैप्पी बर्थडे।' इस नोट से साफ पता चलता है कि अर्जुन गैब्रिएला से कितना प्यार करते हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और गैब्रिएला को बर्थडे की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun (@rampal72)

बता दें अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी शादी नहीं की हैं। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अर्जुन और गैब्रिएला की मुलाकात 2009 में आईपीएल के दौरान एक पार्टी में हुई थी और दोनों में प्यार हो गया। इसके बार गैब्रिएला ने बेटे अरिक को जन्म दिया।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News