अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे संग यूं सेलिब्रेट की होली, माथे पर गुलाल लगाए शेयर कीं कूल तस्वीरें

3/29/2021 4:58:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। एक-साथ दोनों का लविंग अंदाज देखने को मिलता है। आज होली के मौके पर कपल ने अपने बेटे के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


इन तस्वीरों में अर्जुन, उनकी गर्लफ्रेंड और उनका बेटा तीनों व्हाइट अटायर में नजर आ रहे हैं। तीनों ने खुद को रंगों से ज्यादा नहीं रंगा, लेकिन माथे पर गुलाल लगाकर होली का शगुन जरूर किया है।

PunjabKesari


इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'आप सब को होली की शुभकामनाएं। Happy Holi. Stay home, stay safe.'

PunjabKesari


काम की बात करें तो अर्जुन रामपाल की अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस है। जिसमें वो सैफ अली खान और अली फज़ल के साथ नजर आएंगे।


 
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News