प्रेग्नेंट GF संग हॉस्पिटल पहुंचे अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला के पैरेंट्स समेत दोनों बेटियां भी आई नजर

7/18/2019 10:39:18 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पत्नी मेहर से अलग होने के बाद से ही साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन दिनों गैब्रिएला प्रेग्नेंट है। अर्जुन खुद से भी ज्यादा ख्याल गैब्रिएला का रख रहे है। गैब्रिएला की डिलवरी डेट नजदीक आ रही है, जिस वजह से गैब्रिएला के पैरेंट्स इंडिया आए है।

 

PunjabKesari

 

ऐसे ही बुधवार को गैब्रिएला और अर्जुन को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। खबरें आ रही हैं कि गैब्रिएला रेगुलर चेकअप के लिए गई है। इस दौरान गैब्रिएला के साथ अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की पैरेंट्स थे। इनके अलावा अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियां भी साथ दिखीं। 

 

PunjabKesari


काम की बात करें तो अर्जुन रामपाल को जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में आखिरी बार देखा गया था। कुछ समय पहले ही अर्जुन ने गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

 

PunjabKesari

 

इससे पहले अर्जुन ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी, 2008 में दोनों अलग हो गए। एक्स वाइफ मेहर जेसिया से उनकी दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। गैब्रिएला और अर्जुन ने अभी शादी नहीं की है। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News