GF मलाइका संग शादी पर पहली बार बोले अर्जुन, कहा- सही समय पर पता चलेगा

3/15/2019 4:38:09 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका संग अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरें है कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वैसे कभी अर्जुन ने मलाइका संग अपने रिश्तें पर खुल कर बात नहीं की है, मगर हाल ही में अर्जुन मीडिया के सामने आए, जहां उनसे मलाइका संग घर बसाने पर सवाल पूछा गया। अर्जुन ने जवाब दिया, ‘जब सही समय आएगा, आप सबको पता चल जाएगा।’ हालांकि इन सवालों पर अर्जुन कपूर ने न तो पक्की मुहर लगाई और न ही इन्हें अफवाह करार दिया है।

PunjabKesari, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर

अर्जुन कपूर ने बताया, ‘एक इंसान यह फैसला ले सकता है कि उसे कितनी निजी जानकारी पब्लिक को देनी है। आपके पास यह पावर है कि आप यह फैसला लें कि आपके बारे में लोग कितना जान सकते हैं। बाकी अफवाहें और गॉसिप तो फिल्म बिजनेस का हिस्सा हैं। मैं ऐसा पहला एक्टर नहीं हूं, जिसके बारे में ये जानकारी आ रही है।’

PunjabKesari, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर

अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म में 'पानीपत' के तीसरे युद्द की कहानी को दिखाया जाने वाला है। फिल्म में अर्जुन के साथ ही लीड रोल में कृति सेनन हैं जबकि संजय दत्त और कुणाल कपूर भी एक अहम किरदार में दिखेंगे। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने की तैयारी में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News