'बेबी' का शो ऑनएयर होने से पहले मलाइका को घुमाने निकले अर्जुन कपूर, ताज होटल के सामने रोमांटिक पोज देता दिखा लवबर्ड

11/19/2022 12:17:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक हैं, जो एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों हर सुख दुख में एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। जहां दुख में अर्जुुन मलाइका को खूब ख्याल रखते हैं वहीं तरक्की की राह पर उन्हें खूब सपोर्ट भी करते नजर आते हैं। अब जब मलाइका का नया चैट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' ऑनएयर होने वाला है। इससे पहले ही एक्टर अपनी लेडीलव संग घूमने निकल पड़े हैं और उन्हें इस शो के लिए सपोर्ट भी करते नजर आए हैं।

 

अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका संग ताज होटल के सामने रोमांटिक डेट एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वहां से एक्टर ने अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह लेडीलव संग सिर से सिर जोड़कर खूबसूरत पोज देते दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बेबी डे आउट...बेबी का शो जल्द ही शुरू होने वाला है और मेरा आउटडोर भी जल्द शुरू होने वाला है। मुझे पता है उस वक्त मैं आपके आस पास नहीं होऊंगा लेकिन मुझे पता है कि आप अपने इस नए सफर में शानदार करेंगी।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा-Awwwww baby ❤️

 


एक्टर का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 
अर्जुन कपूर लंबे समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक साथ रोमांटिक डेट पर जाते रहते हैं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News