परिवार को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स को अर्जुन कपूर की खरी-खरी, कहा- अगर तुम्हारी मां या बहन के बारे में ऐसा बोलूं तो…

6/8/2022 3:26:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन कपूर कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन बात जब उनकी या उनकी फैमिली की ट्रोलिंग की आती है तो एक्टर कभी चुप नहीं बैठते। हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्यू में परिवार को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। 

PunjabKesari


हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि ट्रोलर्स अपने बुरे कमेंट्स से अपनी परवरिश के बारे में बताते हैं। उन्होंने कहा कि जैसा लोग उन्हें और उनसे जुड़ी महिलाओं के बारे में लिखते हैं, अगर हम ऐसा करने लगे तो उन्हें कैसा लगेगा?

PunjabKesari

 

अर्जुन ने कहा कि लोग उनकी फिल्में देखते हैं, उनके साथ सेल्फी लेते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें फॉलो करते हैं। लेकिन उन्हें ही ट्रोल भी करते हैं। अर्जुन का मानना है कि ट्रोलिंग इसलिए बढ़ी क्योंकि मशहूर एक्टर्स ने खुद को सोशल मीडिया पर ओपन रखा है। उन्होंने कहा, पहले लोग सिर्फ फिल्में देखते थे, लेकिन अब, वे फिल्में देखते हैं और उनके बारे में यूट्यूब वीडियो बनाते हैं। “तो वास्तव में क्या बिकता है? नेगेटिविटी, हैं ना?


बता दें, इससे पहले भी अर्जुन कपूर कई बार मलाइका संग अपने एज गैप पर ट्रोल करने वालों पर भी बरस चुके हैं। वह इन दिनों एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं।
काम की बात करें तो आखरी बार अर्जुन कपूर को फिल्म भूल पुलिस में देखा गया था। वहीं अब वह जल्द ही एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News