मलाइका संग रिलेशनशिप को लेकर गॉसिप करने वालों अर्जुन कपूर ने बताया ''जनानी'', कहा-अगर कोई रिश्ता बना रहा है तो सम्मान दें

4/1/2022 4:08:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दिन-ब-दिन  उनका रिश्ता और मजबूत होता नजर आता है। वह बात अलग है कि दोनों अक्सर अपने रिश्ते में एज गैप को लेकर ट्रोल होते रहते हैं, जिसकी कपल कभी परवाह नहीं करता। हाल ही में अर्जुन कपूर ने ट्रोल करने वालों को लेकर कहा कि इंडिया में लोगों को दूसरों की जिंदगी को लेकर गॉसिप करना बेहद पसंद है।

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जहां पर्सनल लाइफ की बात है, अटकलें लगाने की बजाय क्या होता है। एक प्वाइंट पर आकर आप महसूस करते हैं कि बिना सोचे समझे बिना इमोशन के कुछ भी लिखते हैं तो ये रिलेशनशिप या फीलिंग को एक दूसरे लिए तुच्छ बना देता है और अगर कोई रिलेशिनशिप बना रहा है तो बेहतर है कि इसे सम्मान दें और बाहर निकल कर कहें कि ये हमारी बाउंड्री है और अब हम साथ हैं। जब हम पब्लिक में बाहर निकलते हैं और आपके लिए पोज देते हैं तो आप हमारी पिक्चर्स लेते हैं। कल आप इसके बारे में लिखेंगे या हम इसके बारे में बात करें।’

PunjabKesari


ट्रोलिंग और उम्र के अंतर के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा, ‘लोग इसलिए अपनी ओपिनियन देते हैं कि उन्हें राय देना पसंद है। इंडिया में लोगों को गॉसिप करना बहुत पसंद है, हम सब जनानी बन जाते हैं। हम सब ये डिस्कस करना चाहते हैं कि.. ये शादी कब करेंगे? दोनों साथ अच्छे नहीं लगते…  आपको लगता है ये चलने वाला है? वह, उसमें क्या देखती है? देखो कैसा लग रहा है। करियर बर्बाद हो जाएगा। ऐसा कहा जाता है और ऐसी सारी बातों को एक इंटरव्यू में पूछा जाएगा और आप एक्सप्लेन करोगे।’

 

बता दें कि अर्जुन और मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तब से दोनों को खुलेआम पब्लिक प्लेस पर भी स्पॉट किया जाता है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News