अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पानीपत' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं अर्जुन कपूर

9/4/2019 1:47:50 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनके चर्चा मे बने होने का कारण है उनकी अपकमिंग फिल्म अर्जुन कपूर। फिल्म पानीपत का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा ‘पानीपत' में काम कर रहे हैं।
PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिवराव भाऊ के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके अलावा संजय दत्त और कृति सनोन भी मुख्य भूमिका में हैं। अर्जुन कपूर इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के हिसाब से अपने शरीर को ढालने के लिए काफी वकर्आउट कर रहे हैं।        
PunjabKesari
अर्जुन कपूर ने कहा कि फिल्म से लोग पानीपत की लड़ाई के बारे में जान सकेंगे। इस फिल्म का हिस्सा होने पर वह सच में बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की तारीफ की।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि आशुतोष दूसरी तरह के फिल्ममेकर हैं। वह बहुत जल्दी चीजों को पकड़ते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News