मलाइका से शादी के सवाल पर अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, कहा-अभी करनी भी होगी तो करें कैसे

4/18/2020 12:50:32 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अर्जुन इन दिनों 46 की मलाइका को डेट कर रहे हैं। मलाउअका और अर्जुन अपने रिश्ते को लेकर अब खुलकर सामने आ गए हैं।  अब इस रिश्ते में कुछ भी छिपा नहीं है। दोनों साथ-साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। मीडिया के सामने अपने दिल की बात रखते हैं। बस अब इंतजार अर्जुन और मलाइका की शादी का है।

PunjabKesari

वहीं हाल ही में अर्जुन ने मलाइका संग अपनी शादी के सवाल पर खुल कर बात की। दरअसल, लॉकडाउन के इस समय में अर्जुन अक्सर फैंस के साथ चैट पर दिख रहे हैं। कुछ फैंस ने उनसे मलाइका के साथ शादी के प्लान के बारे में पूछा। इस पर अर्जुन ने कहा कि ऐसा जब भी होगा वह सभी को इसके बारे में पहले से बताएंगे।

PunjabKesari

इतना ही नहीं अर्जुन ने इसके बाद जो कहा, वह जवाब शानदार है। अर्जुन ने कहा-'अगर हम अभी करना भी चाहें तो यह कैसे संभव है। इस पर उनके फैंस भी हंसे। हालांकि आगे इसी बात को स्पष्ट करते हुए अर्जुन ने कहा कि अभी दोनों की तरफ से इसे लेकर कोई प्लानिंग नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें छिपाने की कोई बात नहीं है, जब भी हम तैयार होंगे, सबसे पहले अपने फैंस को ही इसकी जानकारी देंगे।

PunjabKesari

इसके अलावा फैंस ने मलाइका को लेकर भी अर्जुन से कई सवाल किए। अर्जुन ने कहा-'मुझे उनका धैर्य पसंद है। मलाइका के साथ रहना बहुत आसान भी नहीं है और वह बहुत मुश्किल भी नहीं हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।

PunjabKesari

बता दें कि अर्जुन और मलाइका काफी वक्त से एक दूसरे के साथ हैं। बीते साल अर्जुन ने अपने बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था। काम की बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो अर्जुन जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले हैं। हालांकि कोरोना की वजह से इसकी रिलीज डेट में एक बार फिर चेंड आ गया है। इससे पहले वो आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News