अरिजीत सिंह 2018 टूर से देश में आया संगीत का तूफान

1/9/2018 5:12:43 PM

चंडीगढ़ ;  लोकप्रिय गायक सुपरस्टार अरिजीत सिंह के चाहने वालें एक बार फिर झुमाने के लिए तैयार हैं। वे पिछले 9 सप्ताह से देश के अलग-अलग शहरों में म्यूजिक कंसर्ट कर रहे हैं। उनका अगला आयोजन 28 जनवरी को चंडीगढ़ में और उसके बाद 3 फरवरी को पुणे में होगा। इस टूर आयोजन के पहले भाग में 9 सप्ताहांत में 9 शहरों में अरिजीत ने अपनी प्रस्तुति दी। 

कोलकाता में अपनी पहली प्रस्तुति के बाद अब वे 10वें शहर से अपने इंडिया टूर का दूसरा चरण शुरू करने के वाले हैं। रॉयल स्टैग मेगा म्यूजिक अरिजीत सिंह एमटीवी इंडिया टूर विजक्राफ्ट द्वारा निर्मित एक कॉन्सर्ट श्रृंखला है।


अरिजीत सिंह की इस कंसर्ट सीरीज को जीमा कंसर्ट की पहल पर शुरू किया गया था। इस कंसर्ट के पहले चरण में देश के अन्य प्रमुख शहरों चंडीगढ़, पुणे, दिल्ली, अहमदाबाद बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, मुंबई और रायपुर में अपने कदम छोडऩे की तैयारी है। चंडीगढ़ और पुणे में क्रमश: 28 जनवरी और 3 फरवरी को इन कंसर्ट का आयोजन होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News