तलाक के बाद मर्दों से हो गई थी नफरत, फिर भी अर्चना पूरन सिंह को हुआ परमीत से प्यार

8/23/2019 4:30:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से लेकर 'द कपिल शर्मा शो' में जज की भूमिका में नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह इंडियन एक्ट्रेस और टीवी प्रजेंटर हैं। अर्चना पुरन सिंह बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। कहते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू की हंसी को अगर कोई टक्कर दे सकता है तो वह अर्चना पूर्ण सिंह है। शो में उनको अक्सर अपनी मर्दानी हंसी को लेकर भी जोक सुनने पड़ते हैं। आपने लाफ्टर चैलेंज के कंटेस्टेंट कृष्णा से बहुत बार परमीत सेठी का नाम सुना होगा। आज हम आपको उन्ही परमीत सेठी यानि अर्चना के पति के बारे में बताएंगे. हाल ही में ये जोड़ी एंग्री बर्ड फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आई। आइए आपको दिखाते है शादी के 27 सालों बाद कैसे दिखते हैं ये दोनों सितारे-

PunjabKesari

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगें से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले परमीत ने काजोल के मंगेतर की भूमिका निभायी थी। यह फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।

PunjabKesari

इसके बाद वह अजय देवगन स्टारर फिल्म दिलजले में नजर आये थे। इस फिल्म में सोनाली बेंद्रे अजय देवगन के अपोजिट नजर आयीं थी। इस फिल्म को आलोचकों ने बेहद सराहा था।  हिंदी फिल्मों के अलावा परमीत सेठी पंजाबी फिल्मों में नजर आतें हैं। परमीत ने हिंदी सिनेमा में अपने निर्देशन का डेब्यू यश राज बैनर के तले फिल्म बदमाश कम्पनी से की थी।  इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अनुष्का शर्मा,मियांग चंग, शाहिद कपूर नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा-खासा बिजनेस किया था। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News