क्रिकेटर नहीं इस शादीशुदा डायरेक्टर के साथ सात फेरे लेंगी 'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी!

3/4/2020 1:08:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपने अफेयर और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। खबरें हैं कि अनुष्का इन दिनों डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी को डेट कर रही हैं और बहुत जल्द उनके साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

PunjabKesari

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों इसी साल के अंत में शादी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रकाश कोवलामुडी पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2014 में राइटर कनिका ढिल्लन से शादी रचाई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। प्रकाश ने कंगना रनौत की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फ‍िल्‍म में उनकी एक्स वाइफ भी उनके साथ नजर आईं थी। 

PunjabKesari
वहीं अनुष्का शेट्टी ने फिल्म बाहुबली से खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म की रिलीजिंग से पहले और कुझ समय बाद तक अनुष्का  प्रभाष संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं, लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें सिर्फ खबरें ही रह गईं। बाद में एक्ट्रेस ने भी खुद इन बातों को अफवाह बताया था।

PunjabKesari

अब अनुष्का प्रकाश कोवलामुडी संग शादी को लेकर हैडलाइंस में बनी हुईं हैं। हालांकि, अभी तक ना तो अनुष्का की तरफ से और ना ही प्रकाश कोवलामुडी की तरफ से इस सच्चाई पर कोई बयान सामने आया है। 

PunjabKesari

बता दें, अनुष्का और प्रकाश की मुलाकत फिल्म 'साइज जीरो' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। इतना ही नहीं, कई बार अक्सर दोनों को एक-साथ भी स्पॉट भी किया जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News