देश में बढ़ रहीं रेप की घटनाओं पर भड़कीं अनुष्का समेत कई एक्ट्रेसेस,बोलीं-''महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण...क्या ये ज्यादा मांग''

9/13/2021 9:08:03 AM

मुंबई: देशभर के कई राज्यों से आए दिन महिलाओं पर अत्याचार और उनके साथ बलात्कार की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही मुंबई की एक 32 साल की महिला के साथ रेप और उसके प्राइवेट पार्ट में रोड डालने की खबर सामने आईं। इस खबर ने हर किसी कोई दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिला दी थी। अब वह महिला जिंदगी से जंग हार गईं।

PunjabKesari

इस मामले में 45 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपने आरोप को मान भी लिया है। इस खबर के अलावा कई और राज्यों से भी ऐसी ही खबरें सामने आईं जिन पर अब बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस का गुस्सा फूटा है।तापसी पन्नू, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, कल्कि केकलां और अनुष्का शर्मा ने इन खबरों पर रिएक्शन दिए।

PunjabKesari

तापसी पन्नू ने नाराजगी जताते हुए लिखा- 'आज कोई खबर...रोज की खबर...यही होता रहता है।' वहीं एक और खबर पर तापसी ने लिखा- 'क्योंकि उसने ज्यादा लड़ाई की थी। अपनी जिंदगी बचाने के लिए उसे ये इनाम मिला।'

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा ने लिखा-'बहुत हो गया!! लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण दें! क्या यह बहुत ज्यादा मांग है।'

PunjabKesari

आलिया भट्ट लिखती हैं- 'ये सब क्या हो रहा है। यह बहुत ही गुस्सा दिलाने वाला है।'

PunjabKesari

करीना कपूर खान ने भी फाए के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और इस टूटे दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया।

PunjabKesari

भूमि पेडनेकर

उसने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा और लिखा-'आज अपने सपनों को जी रही एक महिला के रूप में, आकांक्षाओं से भरे जीवन के साथ, मुझे पेट में दर्द होता है कि महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार हमारे समाज का एक अभिन्न अंग बन गया है। हर दिन हम कई आत्मा को कुचलने वाली घटनाओं के साथ हम जागते हैं। अपराध अधिक जघन्य हो रहे हैं और संख्या बढ़ रही है। हमें बदलाव चाहिए। अब बहुत हो गया है।'

PunjabKesari

कल्कि कोचलिन ने फाए की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-'क्या इस तरह के अपराधों के आरोपी को हेडलाइन बनाने का कोई तरीका है? वे कितने साल के हैं? वे करते क्या हैं? क्या उनके पास पिछले अपराधों का रिकॉर्ड है? ये वो लोग हैं जो हमारे बीच रहते हैं, हमें उन्हें सामने लाने की जरूरत है।'


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News