प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में ललचा अनुष्का शर्मा का मन,घर बैठ लिए चटपटे गोल गप्पों के मजे

1/9/2021 9:56:12 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। विराट और अनुष्का दोनों ही इस पल का बेसब्री से इंतजार है। अनुष्का भी अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजाॅय कर रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान जो खाने का मन कर वो जरूर खाना चाहिए। ऐसे में एक्ट्रेस भी वहीं कर रही हैं। उनका जो खाने का मन कर रहा है, वह खूब खा-पी रही हैं।

PunjabKesari

प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में अनुष्का का काफी मन ललचा रहा है तभी तो घर बैठे एक्ट्रेस चटपटे गोल गप्पों का मजा ले रही हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है।

PunjabKesari

तस्वीर में एक प्लेट में गोलगप्पे और साथ में तीखा पानी और मीठी चटनी भी नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अनुष्‍का शर्मा को प्रेग्नेंसी में गोलगप्पे लुभा रहे हैं। तस्वीर को स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है- Go Big at Home। इसके साथ उन्होंने कुछ इमोजी भी शेयर की हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा अनुष्का ने एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह नारियल पानी का मजा लेती दिख रही हैं। तस्वीर में एक स्टील स्ट्रॉ को भी देखा जा सकता है, जिसे इको फ्रेंडली कहा जा सकता है क्योंकि अनुष्का ने नारियल से सीधे पानी पी रही हैं, ऐसे में उन्होंने किसी भी प्लास्टिक के स्ट्रॉ की यूज नहीं किया है।इस स्टोरी के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- 'What a creation God'

PunjabKesari

हाल ही में अनुष्का हाल ही में पति विराट कोहली के साथ बांद्रा स्थित एक क्लिनिक पर पहुंची थीं, जिसके बाद दोनों के फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि शायद गुड न्यूज आने वाली है, लेकिन वह रूटीन चैकअप के लिए वहां पहुंचे थे।अभी वह पूरी तरह फिट हैं।  काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार साल 2018 में आनंद एल राय की 'जीरो' में देखा गया था।  'जीरो' में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News