विराट को अनुष्का ने बताया खुद को फैन,बोलीं- ''यूं ही घूमने निकली थी पर रास्ते में एक फैन मिल गया फिर क्या तस्वीर क्लिक करवा ली''

7/17/2021 3:29:09 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं। विरुष्का की आए दिन यहां से खूबसूरत तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। बीते दिनों ही अनुष्का को वामिका के साथ लंदन की सड़कों पर देखा गया था। वहीं अनुष्का भी अक्सर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में वह पति विराट संग इंग्लैंड की सड़कों पर घूमती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो अनुष्का व्हाइट टी-शर्ट, जींस और स्वैटर में स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं विराट ब्लैक स्वैटर और जींस में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

विरुष्का की इन तस्वीरों से ज्यादा अनुष्का के कैप्शन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल, इन तस्वीरों को शेयर कर अनुष्का ने पति विराट को अपना फैन बताया।

PunjabKesari

अनुष्का ने लिखा-'हम यूं शहर में घूम रहे थे। बालों में अपना हाथ फेर रही थीं। एक फैन ने मुझे स्पाॅट किया। एक तस्वीर के लिए पूछा। वह काफी खुश हो गया। फैंस के लिए कुछ भी।' अनुष्का की इन तस्वीरों और उपस पर दिए इस कैप्शन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  

PunjabKesari

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। इस साल 2021 की जनवरी में दोनों बेटी वामिका के पैरंट्स बने हैं। वामिका के जन्म के बाद से अब तक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने उसका चेहरा नहीं दिखाया है।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे। इसके बाद से वह किसी फिल्म में नहीं दिखाई दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News