अनुष्का और विराट ने लंदन की सड़कों पर की जमकर मस्ती, फैंस ने कहा ''दुनिया के सबसे बेस्ट बैट्समैन को...''
7/10/2023 11:06:22 AM
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एकदूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। ऐसे में फैंस को भी दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं और तस्वीरों पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लंदन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा परिवार साथ में मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है।
अनुष्का-विराट ने लंदन में की खूब मस्ती
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लंदन की सड़कों पर मजे से घूम रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी वामिका और विराट भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस कॉफी पीते हुए मेट्रो और कई जगहों पर घूम रही हैं, वहीं विराट अपनी पत्नी की तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं। इसमें उनकी बेटी वामिका भी दिखाई दे रही हैं। वीडियो के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा "मेजर मिसिंग लंदन सिटी और कॉफी वॉल्क्स। वह कॉफी बहुत देर तक टिकी रही।"
वीडियो के लास्ट में अनुष्का कॉफी कप को डस्टबिन में डालते हुए नजर आ रही हैं। इस मजेदार वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा "चीकू तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।" एक दूसरे यूजर ने लिखा "ऐसी लड़की बनो कि वर्ल्ड के बेस्ट बैट्समैन को फोटोग्राफर बनाओ ।" वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा "अनुष्का आपने विराट को बदल दिया।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही झूलन गोस्वामी की बोयपिक 'चकदा एक्सप्रेस' के जरिए धमाकेदार वापसी करने वाली है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।