डरावनी भूतनी के बाद अब अनुष्का बनी गाँव की लड़की, लगाया मौजी के नाम का सिंदूर

2/15/2018 12:11:49 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की जोड़ी पहली बार वरुण धवन के साथ जमेगी। मंगलवार को 'सुई धागा' के स्टार्स ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें दोनों एकदम हटके अंदाज में दिख रहे हैं। फिल्म में वरुण मौजी तो अनुष्का ममता का किरदार निभाएंगी।

मौजी और ममता का फर्स्ट लुक काफी अनोखा लग रहा है। वरुण इसमें शर्ट-पैंट के साथ मूंछों वाले लुक में दिख रहे हैं। फिल्म 'बदलापुर' के बाद वरुण ने यह लुक अपनाया है। जबकि फर्स्ट लुक में अनुष्का साड़ी लुक में किसी गांव की दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने माथे पर मौजी के नाम का सिंदूर लगा रखा है।

बता दें कि 'सुई धागा' की पटकथा मनीष शर्मा ने लिखी है। 'दम लगा के हइशा' के निर्देशक शरत कटारिया ने इसे निर्देशित किया है। 'सुई धागा - मेड इन इंडिया' आत्मनिर्भरता की कहानी है, जो 27 सितंबर को रिलीज होगी। 'सुई धागा' के अलावा अनुष्का इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'परी' का प्रमोशन कर रही हैं। साथ ही वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। दूसरी ओर, वरुण धवन जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'अक्टूबर' का प्रमोशन शुरू करने वाले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News