दिन शगना दा चढ़्याः छत पर नजर आईं फरहान की मां शबाना आजमी, शिबानी की हल्दी सेरेमनी में येलो लुक कैरी कर पहुंची बहन अनुषा और एक्ट्रेस अमृता

2/17/2022 7:05:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए थे और आखिर वो दिन आ ही गया, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फरहान और शिबानी का वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुका है। आज कपल की हल्दी सेरिमनी है, जहां इंडस्ट्री से उनके फ्रेंड्स  के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। फरहान शिबानी के घर से हल्दी सेरेमनी में पहुंचे स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 PunjabKesari


शिबानी की हल्दी सेरेमनी में उनकी बहन अनुषा दांडेकर भी येलो साड़ी में खूबसूरत बला बनकर पहुंची। 

PunjabKesari


वहीं एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी येलो आउटफिट पहने कपल की हल्दी सेरेमनी में शामिल हुईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में शामिल हुई रिया चक्रवर्ती का भी इस दौरान येलो लुक देखने को मिला।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इतना ही नहीं, फरहान उनकी मां और एक्ट्रेस शबाना आजमी घर की छत पर नजर आईं। इस दौरान वह भी येलो रंग में आउटफिट पहने नजर आईं।

 

PunjabKesari


बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को लेकर चर्चा थी कि दोनों 21 फरवरी को शादी रचाने जा रहे हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों 19 फरवरी को महाराष्ट्रियन तरीके से शादी रचाएंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News