वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, पायल घोष ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप

10/1/2020 11:27:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें अरेस्ट करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने बीते बुधवार अनुराग कश्यप को पुछताछ के लिए तलब किया था। हाल ही में डायरेक्टर पुलिस को बयान देने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने पहुंच गए हैं। 

PunjabKesari

पायल के आरोपों और न्याय की लाख कोशिशों के बाद  अनुराग कश्‍यप को मुंबई पुलिस ने बुधवार को समन जारी किया था। उन्हें पूरे 11 बजे बयान देने पुलिस स्टेशन पहुंचना था। इस मामले में देरी न करते हुए अनुराग  समय से पहले सुबह 10 बजे ही थाने पहुंच गए हैं।

PunjabKesari


अब थाने में अनुराग कश्‍यप से पायल के यौन शोषण के आरोपों के लेकर पूछताछ की जाएगी और उनका बयान भी दर्ज किया जाएगा। अनुराग के साथ उनके वकील भी थाने पहुंचे हैं। 

PunjabKesari


बता दें बीते दिनों पायल ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले और महाराष्ट्र के गवर्नर से भी मुलाकात की थी। साथ ही कहा था कि उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं अनुराग ने वकील के जरिए बयान जारी करते हुए सभी आरोपों को खारिज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News