''पता ही नहीं चला कब बड़ी हो गई'' भतीजी वृंदा की विदाई पर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- ''बेटियां पराई नहीं होती सिर्फ उनका घर शिफ्ट होता है''
12/28/2021 1:16:35 PM

मुंबई. एक्टर अनुपम खेर की भतीजी वृंदा खेर 26 दिसंबर को बॉयफ्रेंड निपुन गांधी के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। वृंदा खेर अनुपम के भाई राजू खेर की बेटी हैं। एक्टर ने वृंदा की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके साथ अनुपम ने बेटियों की विदाई पर एक इमोशनल नोट भी लिखा।
वृंदा ने शादी पर क्रीम कलर का लहंगा पहना। एक्ट्रेस ने इसके साथ पिंक दुपट्टा कैरी किया, जिसे अनुपम खेर ने बड़े प्यार से अपनी भतीजी के सिर पर सजाया। मिनिमल मेकअप और डायमंड जूलरी से वृंदा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ था। दुल्हन के लुक में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लगी।
वहीं निपुन गांधी क्रीम शेरवानी में खूब जचे। अनुपम ने बारात का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सभी डांस करते नजर आए। एक्टर अपनी मां और बेटे सिकंदर के साथ भी पोज दे रहे हैं। इसके साथ अनुपम ने बेटियों की विदाई को लेकर लिखा- 'कल वृंदा की शादी संपन्न हुई। पता ही नहीं चला कब बड़ी हो गई। कहा जाता है कि लड़कियां शादी के बाद पराई हो जाती है। परंतु हमारा मानना है कि हमने केवल उसका घर शिफ्ट करवाया है, मुंबई से दिल्ली। निपुण के घर, अब उसके दो परिवार है। दुख और सुख बांटेन वाले लोग है। खुश रहें। आशीर्वाद।' फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को खूब प्यार दे रहे हैं और नोट को पढ़कर भावुक हो गए हैं।
बता दें वृंदा ने 25 दिसंबर को बॉयफ्रेंड निपुन गांधी के साथ सगाई की थी। अनुपम ने भतीजी की सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला

घर में लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, जिंदगी की परेशानियां होंगी दूर

तेलंगाना : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश किया

मिजोरम में आज होगी वोटों की गिनती...छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें