''लहू देकर तिरंगे की बुलंदी को संवारा, फ़रिश्ते तुम वतन के तुम्हें सजदा हमारा...''अनुपम खेर से लेकर तापसी तक ने फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
1/26/2022 3:02:33 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. आज पूरा देश 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को बधाईयां देते नजर आर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स अनुपम खेर, करण जौहर, कंगना रनौत और शाहिद कपूर ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं दीं है। देखें स्टार्स के पोस्ट...
एक्टर अनुपम खेर ने तिरंगे की फोटो वाला पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-“लहू देकर तिरंगे की बुलंदी को सँवारा है,
फ़रिश्ते तुम वतन के हो तुम्हें सजदा हमारा है..”
हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
T 4172 - गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/NImB6GRpIX
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 25, 2022
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह सफेद कपड़े पहने और भारत का झंडा पकड़े है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं"।
To the spirit of our republic - may we continue to uphold, cherish and celebrate our constitution - the pillar that upholds the country’s values and binds it together in unity! Jai hind!🇮🇳#RepublicDay pic.twitter.com/a1ymuT7WPN
— Karan Johar (@karanjohar) January 26, 2022
करण जौहर ने लिखा, "हमारे गणतंत्र की भावना बनाए रखें। वह स्तंभ जो देश के मूल्यों को बनाए रखता है और इसे एकता में बांधता है! जय हिंद!"
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रगान के पुराने संस्करण का एक वीडियो करते हुए लिखा- "हमारा पहला राष्ट्रगान। आनंद लें"
🇮🇳❤#RepublicDay pic.twitter.com/HZRaRr8WxZ
— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) January 26, 2022
शाहिद कपूर ने सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज और दिल की इमोजी का ट्वीट किया।
तापसी पन्नू ने ट्वीट कर लिखा- "लोगों का, लोगों के लिए, लोगों द्वारा। भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं"।“OF the people
— taapsee pannu (@taapsee) January 26, 2022
FOR the people
BY the people”
Happy Republic Day to the PEOPLE of India 🇮🇳❤️ #RepublicDay
वहीं अक्षय कुमार ने रिपब्लिक डे पर महिला सशक्तिकरण का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-निर्भया स्क्वॉड'' की एक बेहतरीन पहल
महिला सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस और सीपीमुंबई पुलिस आपात स्थिति में या किसी महिला संबंधी अपराध की सूचना देने के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 103 डायल करें।
ऐसे ही अन्य कई स्टार्स ने भी अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।