PM मोदी की मां के निधन पर अनुपम खेर ने जताया शोक, बोले-उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा
12/30/2022 11:03:45 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीएम की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया है। अपने सबसे करीबी शख्स को खोने से पीएम बेहद गमगीन हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर को हीराबेन मोदी के निधन से बड़ा झटका लगा है और उन्होंने ट्वीट के जरिए शोक व्यक्त किया है और पीएम मोदी को हिम्मत दी है।
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर दुख जताते हुए अनुपम खेर ट्वीट कर लिखा- 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपकी माता हीराबेन जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी। आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग ज़ाहिर है। उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत मां के सपूत हो! देश की हर मां का आशिर्वाद आपके ऊपर है। मेरी मां का भी!' अपने इस ट्वीट के साथ अनुपम खेर ने पीएम मोदी के साथ उनकी मां की भी तस्वीरें शेयर की हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी! आपकी माताश्री #हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी।आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग ज़ाहिर है।उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर माँ का आशिर्वाद आपके ऊपर है।मेरी माँ का भी!🙏🕉 pic.twitter.com/L9uPvMWjM2
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 30, 2022
बता दें, प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी ने 100 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है। 30 दिसंबर की सुबह उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली।