अनुपम से लेकर अशोक पंडित समेत इन स्टार्स ने दिए रिएक्शन, कहा-इतिहास में ऐसा पावर कट कभी नहीं हुआ ये सरकार........

10/12/2020 1:40:49 PM

मुंबई: सोमवार को मुंबई के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हैं। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई सहित अन्य हिस्सों में आज बत्ती गुल है। मुंबई में पावर कट की समस्या को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।  

अनुपम खेर

PunjabKesari

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- 'बत्ती गुल।' 

कुणाल खेमू 

इस बिजली कटौती पर एक्टर कुणाल खेमू ने ट्विटर पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो के जरिए कुणाल ने बाताया कि जब मुंबई को छोड़कर बाकी जगह लाइट चली जाती है तो लोगों का क्या रिएक्शन होता है। कुणाल खेमू कहते हैं- ये क्या हो गया। फिर से बिजली चली गई क्या। कब आएगी। शाम को। हां चलो ठीक है। हाथ का पंखा ले आ।' इसके अलावा कुणाल ने बताया कि जब मुंबई में लाइट कट जाती है तो लोगों का रिएक्शन कैसा होता है। कुणाल खेमू फोन पर बात करते हुए कहते हैं, 'तेरे यहां भी बिजली चली गई। हां, ब्रो बोल रहे हैं कि दो-तीन घंटे में लाइट आएगी। मेरा फोन भी चार्ज नहीं है अभी क्या करूंगा।'

PunjabKesari


अरमान मलिक


सिंगर अरमान मलिक ने लिखा- 'लाइट आउट पावर कट। वह दूसरे ट्वीट में लिखते हैं- 'क्या ब्रह्माण्ड हमसे कह रहा है कि वक्त आ गया है कि आप इंसान की तरह रहना शुरू कर दें।'

PunjabKesari

अशोक पंडित

अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिखा- 'मुंबई के इतिहास में ऐसा पावर कट कभी नहीं हुआ है। ग्रिड फेल होने के कारण पावर कट होना उस प्रशासन की विफलता दिखाता है जो पीआर के जरिए शासन चलाना चाहती है।'

Bollywood Tadka

 

इससे पहले कंगना रनौत ने कॉमेडियन कुणाल कामरा और शिवसेना नेता संजय राउत की एक फोटो शेयर की है। कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'मुंबई में पावरकट, इस दौरान महाराष्ट्र सरकार क-क-कंगना कर रही हैं।'

Bollywood Tadka

 

कंगना के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-'पूरे शहर में बिजली चली गई है। किसी भी तरह इस मैसेज को कर पाया हूं। शांति बनाए रखें और सबकुछ ठीक होगा।'

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News