घर आईं लक्ष्मी: पिता बने ''लकड़बग्घा'' फेम अंशुमन झा, पत्नी सियारा ने दिया बेटी ''तारा'' को दिया जन्म

3/13/2024 3:57:21 PM

मुंबई: 'लकड़बग्घा' फेम स्टार अंशुमन झा और उनकी पत्नी सिएरा विंटर्स इस समय सातवें आसमान पर हैं। हो भी क्यों ना आखिर कपल के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। अंशुमन की पत्नी ने 10 मार्च को प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। कपल ने अपनी लाडली का नाम तारा रखा है। 

PunjabKesari

बेटी के पिता बनने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान, झा ने कहा कि पिछले 48 घंटे धुंधले रहे हैं क्योंकि यह एक लॉन्ग लेबर था। उन्होंने एक्सपीरियंस को अवास्तविक बताया ऐसा कुछ जिसे उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया था। उन्होंने कहा कि आखिर मे बेहद खुशी मिली जब उनकी बेटी इस दुनिया में आई।

PunjabKesari

तारा के जन्म से पहले का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए झा ने कहा कि उनकी पत्नी को महाशिवरात्रि की रात (8 मार्च) को लेबर पेन होने शुरू हो गए थे हालांकि ड्यू डेट 14 मार्च थी।इसे पाई दिवस के रूप में मनाया जाता है।इसी बात को ध्यान में रखते हुए वे अपने बच्चे को प्यार से 'पाई' कहकर बुलाते हैं।

 

 

अंशुमन झा की पत्नी सिएरा की फैमिली अमेरिका में रहती है, इसलिए कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम उसके माता-पिता के पास ही करने का फैसला किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshuman Jha (@theanshumanjha)

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंशुमन झा  'लव सेक्स और धोखा', 'फुगली' और 'मस्तराम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अंशुमन झा आखिरी बार 2023 की रिलीज 'लकड़बग्घा' में नजर आए थे। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो अंशुमन झा जल्द ही 'हरि ओम' में नजर आएंगे। फिल्म में वे रघुवीर यादव के साथ नजर आएंगें। वहीं अंशुमन के निर्देशन में 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' भी जल्द रिलीज होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News