एक और महिला ने लगाया आलोकनाथ पर आरोप, बोली- ''मेरे सामने उतारने लगे थे कपड़े''

10/11/2018 5:04:11 PM

मुंबई: संस्कारी बाबूजी यानि अालोकनाथ की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक उनपर यौन शोषण के आरोप लगते जा रहे है। अब तक उन पर तीन महिलाओं ने सामने आकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी क्रम में अब एक और महिला सामने आईं हैं, जिसने आलोकनाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 1999 में आई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की क्रू मेंबर रही एक महिला ने अपनी पहचान न बताते हुए ये आरोप लगाए हैं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें असॉल्ट किया था।

 

PunjabKesari


महिला न कहा, ''मुंबई में फिल्म की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल चल रहा था। हम एक रात का सीन फिल्मा रहे थे। मैंने उन्हें कॉस्ट्यूम बदलने के लिए लेकर गई। मैंने उन्हें कपड़े दिए तो वो मेरे सामने ही कपड़े उतारने लगे। मैंने अपना मुंह फेरते हुए जल्द से जल्द रूम से बाहर जाने की कोशिश की। जब मैंने वहां से निकलने की कोशिश की उन्होंने मुझे जोर से पकड़ लिया। मैंने बड़ी मुश्किल से खुद को उनकी पकड़ से छुड़ाया और वहां से भाग गई।''

 

PunjabKesari


बता दें कि इस महिला से पहले तीन और महिलाएं आलोकनाथ पर आरोप लगा चुकी हैं। 90 के दशक की मशहूर लेखिका और निर्माता विनता नंदा ने आलोक नाथ पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने आलोकनाथ पर रेप का आरोप लगाया था। वहीं, संध्या मृदुल ने उन पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस नवनीत ने भी आलोक नाथ पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका विरोध करने की सजा उन्हें भुगतनी पड़ी थी और उन्हें करीब 4 साल तक काम नहीं मिला था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News