ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए अन्नू कपूर, ओटीपी बताया तो बैंक अकाउंट से उड़े 4.36 लाख

10/2/2022 8:33:51 AM

मुंबई: आम जनता ही नहीं कई बार बी-टाउन स्टार्स भी ठगी का शिकार हो जाते हैं। अब इस लिस्ट में दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। अन्नू कपूर से ऑनलाइन ठगी हो गई है। ठगों ने उनसे एक बड़े प्राइवेट बैंक के नाम पर केवाईसी अपडेट बोल डीटेल्स लेकर उन्हें 4.36 लाख रुपए का चूना लगाया।

PunjabKesari

हालांकि अन्नू कपूर को इसका समय से पता चल गया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की और एक बड़ा अमाउंट उन्हें वापस मिल गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस की तुरंत कार्रवाई के चलते अन्नू कपूर को 3.08 लाख रुपए वापस मिल गए हैं।

PunjabKesari

इस मामले को लेकर मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया- 'अन्नू कपूर को गुरुवार के दिन एक आदमी का कॉल आया जो खुद को बैंक का कर्मचारी बता रहा था। उसने कहा कि वह उनके केवाईसी अपडेट करना चाहता है। इसके बाद अन्नू कपूर ने उस आदमी के साथ अपने बैंक डिटेल्स और वन टाइम पासवर्ड शेयर कर दिया। कुछ देर बाद अन्नू कपूल के अकाउंट से 4.36 लाख रुपए 2 अकाउंट में ट्रांसफर हो गए हालांकि बैंक ने तुरंत उन्हें कॉल किया और बताया कि उनके बैंक के साथ हुई छेड़छाड़ हुई है।' 

PunjabKesari

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा- 'इन बैंकों ने दोनों खातों पर रोक लगा दी है और कपूर को 3.08 लाख रुपए वापस मिल जाएंगे। भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।'


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News