एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह की बरसी से पहले अंकिता लोखंडे ने लिया ये फैसला, फैंस ने किए तरह-तरह के कमेंट्स

6/3/2021 5:54:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बरसी से पहले एक बड़ा फैसला लिया है, जिसकी घोषणा करके वो सुर्खियों में आ गई हैं।


अंकिता ने सुशांत की पुण्यतिथि से पहले सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। गुरूवार सुबह पोस्ट शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा- 'ये अलविदा नहीं है , बस हम कुछ दिनों के बाद मिलेंगे।' अंकिता के इस पोस्ट पर फैन्स तेजी से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उन्हें इसका कारण पूछ रहा है तो कई उन्हें ऐसा न करने की सलाह दे रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

हालांकि, अंकिता ने ये फैसला क्यों लिया, इस बात का कारण उन्होंने नहीं बताया है। लेकिन उनके फैंस इसका सुशांत के साथ क्नेकशन जोड़ रहे हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से पूरी तरह ब्रेक नहीं लिया है। वह कभी भी सोशल साइट्स पर एक्टिव हो सकती है।

 


मालूम हो, सुशांत सिंह ने बीते साल 14 जून को सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद उनके फैंस और स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद करते रहते हैं।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News