Viral Video: होली पार्टी में पति पर बुरी तरह भड़की अंकिता लोखंडे, कंधे पर हाथ पर एक्ट्रेस को शांत करवाते दिखे विक्की
3/21/2022 9:13:58 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन टेली वर्ड के सबसे पाॅपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर एक-दूजे के प्रति अपना प्यार जाहिर करता रहता है। हाल ही में अंकिता और विक्की ने शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट की।
कपल ने अपने करीबी दोस्तों के लिए एक होली पार्टी भी रखी थी जिसमें एकता कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अनीता हसनंदिनी, आरती सिंह और मोनालिसा जैसे सितारों ने शिरकत की। पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। वहीं अब इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।
होली पार्टी में अंकिता और विक्की दोनों लाल रंग में ऊपर से लेकर नीचे तक रंगे हुए हैं। दोनों काफी मस्ती कर रहे हैं। इसी बीच कुछ ऐसा होता है किअंकिता विक्की के पास आती हैं और वे किसी बात पर उन पर गुस्सा करने लगती हैं।
वहीं विक्की गुस्से से भरी अंकिता के कंधे पर हाथ रख शांत कराने की कोशिश करते हैं। अंकिता और विक्की का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है
कपल ने पिछले साल 14 दिसंबर को फ्रेंड्स और पारिवारिक सदस्यों के बीच ग्रैंड वेडिंग की थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी छाई रही थीं। अंकिता इन दिनों विक्की संग स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अडानी मामले की JPC जांच पर अड़ा विपक्ष, गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस समेत कई दलों का विरोध प्रदर्शन

Recommended News

अमेरिका ने चीन का निगरानी गुब्बारा मार गिराया, मलबा बरामद करने के लिए अभियान जारी

भूकंप ने मचाई तबाही, तुर्की और सीरिया में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत...जमींदोज हुईं इमारतें

OMG! जलती चिता से पुलिस ने उठाया युवक का शव, हैरान कर देने वाला था मंजर

2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर, बजुर्ग महिला घायल