अंकिता ने बॉयफ्रेंड विकी जैन और फैमिली संग सेलिब्रेट किया अपना 36वां बर्थडे, फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें और वीडियोज

12/19/2020 11:26:19 AM

मुंबई. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। अंकिता का जन्म 19 दिसंबर 1984 को मध्य प्रदेश की औद्यौगिक नगरी इंदौर में हुआ। अंकिता को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने मेहनत से अपना ये सपना पूरा किया। अंकिता एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रही। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और अलग हो गए।

PunjabKesari

इसके बाद विकी जैन अंकिता की लाइफ में आए। दोनों एक-साथ काफी खुश है। अंकिता ने देर रात तक बॉयफ्रेंड विकी और परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो अंकिता ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों और वीडियो में अंकिता बॉयफ्रेंड विकी और परिवार के साथ केक काटती हुई नजर आ रही है। अंकिता ने केक काटने से पहले विश भी मांगी। अंकिता पूरे तरह जश्न में डूबी नजर आई। एक्ट्रेस विकी और परिवार वालों को केक खिलाती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-बर्थडे स्पेशल, हैप्पी बर्थडे। अंकिता को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

बता दें अंकिता ने 'पवित्रा रिश्ता' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 'पवित्रा रिश्ता' से अंकिता को एक अलग पहचान मिली। शो में अंकिता और सुशांत की जोड़ी को खूब प्यार मिला।

 

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस सुशांत के जाने के बाद कई बार उसे याद कर इमोशनल हो जाती है और एक्टर से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर भी करती रहती है। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई और शोज और बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आई। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News