अंकित गुप्ता ने चंडीगढ़ में किया प्रियंका का शानदार स्वागत, केक कटिंग के बाद एक दूजे को अपने हाथों से खिलाया केक

2/26/2023 5:31:00 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 16' स्टार प्रियंका चाहर चौधरी हाल ही में चंडीगढ़ पहुंची हैं, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से निकलने के बाद टीवी सीरियल उडारियां फेम स्टार अंकित गुप्ता ने अपनी को-स्टार प्रियंका के लिए खास सरप्राइज प्लान किया। दोस्त अंकित का सरप्राइज देख एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों कई दिनों बाद एक दूजे से मिलकर बेहद खुश नजर आए। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
 PunjabKesari


दरअसल, अंकित गुप्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी के लिए चंडीगढ़ में एक स्पेशल सरप्राइज प्लान किया था।

PunjabKesari

 

अंकित ने एक्ट्रेस के स्वागत में एक खूबसूरत सा केक मंगवाया, जिसे उन्होंने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो के सेट पर काटा। रूम को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया। 

PunjabKesari

 

केक कटिंग के बाद प्रियंका और अंकित एक दूजे को अपने हाथों से केक भी खिलाते नजर आए।

PunjabKesari


बता दें, अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही अपने अपकमिंग म्यूजिक एलबम में साथ नजर आने वाले हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News