cute Video: अनीता हसंनदानी रोहित रेड्डी ने दिखाई बेटे आरव की झलक,बम फोड़कर किया लाडले का स्वागत

2/22/2021 9:21:58 AM

मुंबई:  'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी इसी महीने पेरेंट्स बने हैं। अनीता ने 9 फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। वैसे तो अनीता सोशल मीडिया पर उनके बेटे को लेकर कई वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं पर अभी तक उन्होंने अपनी बेटे की पूरी झलक फैंस को नहीं दिखाई।  फैंस उनके लाडले की झलक देखने के लिए बेताब है।

PunjabKesari

वहीं अब अनीता ने अपने लाडले की तस्वीर शेयर कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने बेटे के नाम की भी घोषणा की है। हाल ही में अनीता और रोहित ने क्रिएटिव अंदाज में अपने बेटे का चेहरा दुनिया के सामने ला दिया है।  अनीता ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अनीता हसनंदानी के बेबी बंप पर एक बम बना हुआ है, जिसे रोहित माचिस से जला रहे हैं।

PunjabKesari

रोहित के ऐसा करते ही ब्लास्ट होता है और फिर अनीता के हाथ में बेबी आ जाता है। अनीता ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-हमारा बेटा आरव। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

बता दें कि अनीता शादी के करीब 8साल बाद मां बन रही हैं। उन्होंने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों जिम में पहली बार एक-दूसरे को मिले थे। इसी दौरान रोहित अनीता को अपना दिल दे बैठे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News