अनीता हसनंदानी ने लॉकडाउन में पति संग यूं सेलिब्रेट किया अपना 40वां बर्थडे, शेयर किया वीडियो

4/14/2021 3:57:42 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का आज बर्थडे हैं। 14 अप्रैल को अनीता अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के इस बर्थडे को उनके पति रोहित रेड्डी ने बेहद खास बनाया। लॉकडाउन में उन्होंने अपना बर्थडे बड़े ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी वीडियो और फोटोज अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।
 PunjabKesari


अनीता ने सेलिब्रेशन का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर हुए लिखा- LockDown Birthday 2021। वीडियो में देखा जा सकता है कि   अनीता और रोहित एक-दूसके को किस करते और केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

इस खास मौके पर रोहित ने अपनी पत्नी को खास गिफ्ट भी दिए और दोनों ने साथ मिलकर खूब सारी मस्ती भी की। हालांकि इस वीडियो में अनीता का बेटा नजर नहीं आ रहा।

PunjabKesari


वहीं इससे पहले रोहित ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अनीता की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। इस फोटो में अनीता अनीता सोई हुई हैं और उनके गाल पर हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया है कि पत्नी को बर्थडे विश कैसे करना चाहिए।

PunjabKesari


काम की बात करें तो अनीता को आखिरी बार टीवी सीरियल नागिन में देखा गया था। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News