अनीता हसनंदानी ने बेटे को सुनाया उर्मिला मातोंडकर की फिल्म का गाना, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है वीडियो
3/27/2021 12:18:37 PM
मुंबई. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों अपने बेटे आरव के साथ टाइम एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में अनीता ने बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है।
वीडियो में अनीता ने बेटे आरव को पैरों पर लिटाया हुआ है। साइड में मोबाइल रखा है, जिसपर फिल्म 'मासूम' का सॉन्ग 'लकड़ी की काठी' चल रहा है। इस गाने के साथ अनिता भी गाती दिख रही हैं और अपने बेटे के साथ खेलती दिख रही हैं। वीडियो शेयर कर अनीता ने लिखा- 'किन्हें यह गाना पसंद है? मेरी जान आरव रेड्डी।' फैंस और स्टार्स इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।
बता दें फिल्म 'मासूम' साल 1983 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजिमी, सुप्रिया पाठक लीड रोल में नजर आए थे और उर्मिला मांतोंडकर व जुगल हंसराज चाइल्ड एक्टर्स के किरदार में नजर आए थे। शेखर कपूर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।