Video: जर्मनी में ट्रीटमेंट करवा रहे हैं अनिल कपूर,इलाज की बात सुन फैंस हुए परेशान!

11/27/2021 9:07:10 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की गिनती बी-टाउन से सबसे फिट एक्टर्स में की जाती है। अनिल कपूर अपनी फ‍िटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। अनिल कपूर भले ही अगले महीने 24 दिसंबर को 65 साल के हो जाएंगे लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हजारों-लाखों लोग फ‍िट रहने और एक्‍सरसाइज करने के लिए उनसे प्रेरित होते हैं। वह समय समय पर एक्‍सरसाइज करते हुए तस्‍वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब उनके बारे में जो खबर आ रही है वो हैरान करती है। बाहर से एक दम फ‍िट नजर आने वाले अनिल कपूर एक बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

PunjabKesari

बीमारी का इलाज करवाने के लिए अनिल कपूर इन दिनों जर्मनी गए हैं। इस बात का खुलासा खुद अनिल कपूर ने एक वीडियो शेयर कर किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि आज उनके ट्रीटमेंट का आखिरी दिन है और वह डॉक्टर से मिलने के लिए जा रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

शेयर किए वीडियो में अनिल कपूर खूबसूरत स्नोफॉल के बीच सड़क पर वॉक करते दिखाई दे हे हैं। लुक की बात करें तो वह ऑल ब्लैक लुक में हैं। वीडियो शेयर कर अनिल कपूर ने लिखा-'स्नो पर एक परफेक्ट वॉक! जर्मनी में लास्ट डे। मैं अपने लास्ट ट्रीटमेंट के लिए Dr. Muller से मिलने जा रहा हूं। उनका और उनके मैजिकल टच का शुक्रगुजार हूं।'  

PunjabKesari

PunjabKesari

हालांकि एक्‍टर ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर उन्‍हें क्‍या समस्‍या है।  इस वीडियो के बाज अनिल कपूर के तमाम फैंस ने कमेंट करके पूछा है कि आखिर वो किस चीज का इलाज कराने जर्मनी गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


बीते साल अनिल कपूर ने बताया था कि वह 10 साल से अकिलिस टेंडन इंजरी का दर्द झेल रहे हैं। यह बीमारी इंसान के पैरों के पीछे निचले हिस्से को चोटिल करती है। इससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है और काफी दर्द भी रहता है।  इस समस्या से सर्जरी की नौबत भी आ जाती है। दुनियाभर के डॉकटर्स ने उन्‍हें सर्जरी कराने की सलाह दी थी लेकिन डॉक्टर मुलर ने उन्‍हें गाइड किया था। तब अनिल कपूर ने पोस्‍ट लिखकर बताया था कि वह बिना कोई सर्जरी के ठीक हुए हैं और अब दौड़ने लगे हैं और अब स्किपिंग भी कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि एक साल बाद अनिल कपूर उसी Dr. Muller से इलाज करा रहे हैं। इसका मतलब ये हो सकता है कि उनकी यही बीमारी बढ़ गई हो और सर्जरी या किसी दूसरे ट्रीटमेंट की आवश्‍यकता लगी हो।

PunjabKesari

काम की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही फिल्म जुग जुग जीयो में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी हैं। स्टार्स ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली। यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News