''रेस 3'' में अनिल कपूर का भी होगा तड़का, सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा- ''झक्कास''

12/8/2017 11:47:01 PM

मुबईः फ़िल्म 'रेस 3' में सलमान ख़ान की एंट्री के साथ ही इस फ़िल्म की पूरी कास्ट और फ़्लेवर को चेंज करने की बात की जा रही है। साल 2008 में शुरु हुई इस फ़िल्म फ़्रेंचाइज़ी की पहली फ़िल्म ने जबर्दस्त बिज़नेस किया था। इस फ़िल्म में सैफ़ अली ख़ान, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मौजूद थे।

 

बता दें अनिल कपूर जल्द की ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आने वाले हैं। फिल्म का लोगो भी रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ अब उनके हाथ में एक और फिल्म आ गई है।

दरअसल, अनिल कपूर 'फन्ने खां' के साथ सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' में भी धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया है कि इस फिल्म 'रेस 3' की कास्ट में अनिल कपूर का नाम भी शामिल है गया है।

 

सलमान खान ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया 'इनके आने से रेस 3 का कास्ट और हो गया झक्कास'। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News