पापा के गले में बाहें डाल छोटे बच्चे की तरह अंगद बेदी ने लड़ाया लाड, बाप-बेटे के वीडियो ने जीता फैंस का दिल

8/3/2022 1:15:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अंगद बेदी बॉलीवुड के टिनसेल टाउन में पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही है, साथ ही वह अपने हर अंदाज को लेकर फैंस का दिल जीतते रहते हैं। अंगद एक परफेक्ट हीरो होने के साथ साथ बीवी के कूल पति, बच्चों के परफेक्ट पिता और अपने पिता के कामयाब बेटे हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली के साथ मनमोहक वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने पिता के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर लोगों का खूब दिल जीत रहा है।

PunjabKesari


अंगद बेदी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह पिता बिशन सिंह बेदी के गले में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। वह एक बच्चे की तरह अपने पापा संग लाड लड़ा रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का सॉन्ग बापू चल रहा है और इसके कैप्शन में भी एक्टर ने बापू ही लिखा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

बाप -बेटे का ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब दिल जीत रहा है और यूजर्स कमेंट कर अंगद बेदी के इस अंदाज की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

 


बता दें, अंगज बेदी बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने स्टार्स में से एक हैं, जो टाइगर जिंदा है, पिंक, डियर जिंदगी, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, और अन्य कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News