अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने शेयर की बेटे की पहली झलक, कपल के प्यार भरे वीडियो ने जीता फैंस का दिल

10/9/2021 11:05:03 AM

मुंबई. एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 3 अक्तूबर को बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस हॉस्पिटल से घर आ गई है। नेहा के पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की खुशखबरी दी थी। हाल ही में अंगद बेदी ने वीडियो शेयर कर बेटे की पहली झलक दिखाई है। 

PunjabKesari
वीडियो में नेहा और अंगद बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। नेहा अंगद को किस करती हुई दिखाई दे रहे है। कपल ने बेटे का चेहरा नहीं सिर्फ पैर दिखाया है। अंगद ने बेटे का पैर हाथ में पकड़ा हुआ है। वीडियो शेयर करते हुए अंगद ने लिखा- 'निक्के निक्के जे पैर इद्दे।' इस पर नेहा धूपिया ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मेरा दिल।' इसके साथ ढेर सारे रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

बता दें इससे पहले अंगद ने अस्पताल का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अपने बच्चे को जन्म देने के लिए नेहा रूम के अंदर जाती हैं और अंगद उन्हें गले लगा कर हौंसला देते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अंगद ने लिखा था- 'ओटी में जाने से पहले की घबराहट लेकिन नेहा धूपिया तुम बहादूर लड़की हो।'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News